अतहर शेख ने किया रक्तदान, मरीज को मिला नया जीवन
अतहर शेख ने किया रक्तदान, मरीज को मिला नया जीवन
नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा
वर्धा के सिविल हॉस्पिटल में एक मरीज को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समाजसेवी अतहर शेख ने तुरंत आगे आकर रक्तदान किया। सूचना मिलते ही वे बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज की मदद की।
समय पर किए गए रक्तदान से मरीज एवं उसके परिवार को बड़ी राहत मिली। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल परिसर में भी प्रशंसा की गई।
रक्तदान को सबसे बड़ा महादान माना जाता है। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर युवाओं से भी अपील की गई कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान दें।
“रक्तदान – जीवनदान”
Related News
महावितरणच्या कारभारामुळे शेतकरी हैराण; चार वर्षांपासून कमी दाबाच्या विजेचा फटका!
8 days ago | Naved Pathan
राष्ट्रीय कवि संगम की तृतीय बैठक संपन्न,नागपुर में कवि सम्मेलन आयोजित करने पर मंथन
11-Oct-2026 | Naved Pathan